B37 – धोखे की सज़ा | Dhokha Love Story in Hindi

आज की ये कहानी Dhokha Love Story in Hindi बेहद दुःखभरी कहानी आखिर क्या है इस कहानी Dhokha Love Story in Hindi में, किसने किसे धोखा दिए आइये पढ़ते है साथ ये कहानी Dhokha Love Story in Hindi-

Dhokha Love Story in Hindi  
Photo by – Wikimedia Commons

Dhokha Love Story in Hindi  

बात है 2016 की प्रियंका और विशाल एक ही शहर के थे विशाल और प्रियंका का घर थोड़ी दूरी पर था। विशाल रोज़ शाम को प्रियंका के घर के बगल में दूध लेने जाता था तो रोज़ शाम को छत से प्रियंका विशाल को देखती थी मगर विशाल ज्यादा ध्यान नहीं देता था।

प्रियंका को विशाल पसंद था और वह विशाल से प्यार करने लगी थी उसके बाद कई दिनों तक, प्रियंका शाम को 5 बजे से छत पर जाकर घूमने लगती थी और विशाल का इंतज़ार करती थी। विशाल आता था और दूध लेकर चला जाता था कुछ दिनों तक ऐसे ही चलता रहा, विशाल प्रियंका को एक नज़र देखता था और चला जाता था।

धीरे-धीरे विशाल प्रियंका को नोटिस करने लगता है कि और एक दिन मन में सोचता है ” कि ये लड़की रोज़ ही घुमती छत पर मुझे देखने आती क्या, नहीं नहीं इतना भी स्मार्ट नहीं दिखता मैं, छोड़ो आती होगी मुझे क्या करना ” और ऐसा सोचते हुए चला जाता है।

इसी तरह प्रियंका अब विशाल को देख कर मुस्कुराती और उसे देखती, पहले तो विशाल ने सोचा पागल है शायद। और प्रियंका को इग्नोर करता रहा। उसके बाद कुछ दिन बाद विशाल का एक सड़क हादसा हो गया और जिसके चलते विशाल दूध लेने नहीं गया, प्रियंका विशाल का इंतज़ार करती और सोचती कि अब आयेगा, अब आयेगा ।

लेकिन विशाल कई दिनों तक नहीं आता, प्रियंका परेशान होकर सोचने लगती है ” कि बात करली होती तो सब पता रहता क्यों नहीं आ रहे क्या हो गया ” इसलिए प्रियंका एक लेटर में अपने दिल की बात लिख कर रोज़ इंतज़ार करती कि जिस दिन विशाल आयेगा उस दिन अपने दिल की बात कह देगी ।

कई दिन गुज़र गये लेकिन विशाल नहीं आया प्रियंका भी सोच-सोच कर परेशान हो गयी थी इसलिए एक दिन प्रियंका बहाने से विशाल के घर तरफ गयी। प्रियंका विशाल के घर की तरफ देखते-देखते निकल रही थी और विशाल अपने भाई के साथ दवाई लेकर प्रियंका के पीछे से आ रहा था। प्रियंका ने तो नहीं देख पाया विशाल को लेकिन विशाल ने प्रियंका को देख लिया और समझ गया की वह मुझे ही देखने आई है।

इसलिए विशाल जल्दी ठीक होकर एक दिन दूध लेने चला गया, सर में थोड़ी सी पट्टी बंधी थी। प्रियंका ने विशाल को देखा और विशाल ने प्रियंका को देखा, लेकिन विशाल के सर पर पट्टी देखर प्रियंका खुश नहीं हुई और उसे दुखी होकर देखती रही आँखों में से थोड़े-थोड़े आँसू आ गये और जब विशाल जाने लगा तो विशाल को इशारा करके लेटर छत से ही विशाल की तरफ फेका।

विशाल को तो पता ही था कि कोई बात तो है ही इसलिए लेटर उठा कर चला गया। घर जाकर विशाल ने लेटर पढ़ा तो उसमे लिखा था –

“इतने दिन से कहाँ थे मैं कितनी परेशान हो गयी थी। मेरा नाम प्रियंका है और मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूँ। आप भी मुझसे प्यार करते हो ना, मैं रह नहीं सकती आपके बिना। ये मेरा नंबर है मैं आपके मैसेज का इंतज़ार करुँगी”।

लेटर पढ़ने के बाद विशाल के चेहरे पर एक मुश्कान आई और मन ही मन सोचकर हसने लगा कि इसलिए रोज़ छत पर घूमती थी और फिर विशाल ने प्रियंका को मैसेज किया। प्रियंका फोन हाथ में लेकर विशाल के मैसेज आने का इंतज़ार कर रही थी। पहला मैसेज विशाल ने मज़ाक करते हुए प्रियंका को डराते हुए कहा – कल तुम्हारे भाई को बताऊगा ये लेटर “

प्रियंका उदास होकर विशाल को जबाव देती है – तो आप मुझे पसंद नहीं करते क्या” विशाल कोई जबाव दे उतने में प्रियंका ने इतने मैसेज कर दिये – क्या कमी है मुझमें, प्लीज ऐसे मत करो ये बो ” इतने मैसेज कर दिये कि विशाल को मौका ही नहीं दिया रिप्लाई देने का और विशाल मैसेज पढ़कर हसने लगा और रिप्लाई देते हुए कहा – तुम बिल्कुल पागल हो “।

और ऐसे ही विशाल ने प्रियंका से बात की और अगले दिन जब विशाल दूध लेने गया तो दोनों एक दूसरे को देख कर काफी खुश हो रहे थे। इस तरह धीरे-धीरे विशाल को भी प्रियंका से प्यार हो गया। प्रियंका विशाल से हमेशा शादी की ही बात करती थी। लेकिन विशाल प्रियंका को देखना चाहता था की कैसी लड़की है।

इसलिए विशाल ने प्रियंका को बहार मिलने बुलाया, लेकिन प्रियंका ने शुरुवात में विशाल से मिलने से मना किया। लेकिन बाद में दोनों बाहर एक दूसरे से मिले अच्छे से एक दूसरे को जाना समझा। विशाल के पास ज्यादा पैसे नहीं रहते थे और ना ही विशाल के पास बाइक थी, लेकिन प्रियंका के पास स्कूटी थी और प्रियंका अच्छी खासी फैमिली से थी।

कई दिनों तक एक दुसरे को डेट करते है और विशाल एक दिन प्रियंका से कहता है – मेरे पास बाइक नहीं है ना ही ज्यादा पैसे है फिर क्यों तुम मुझसे प्यार करती” प्रियंका – क्यूंकि मैं आपसे प्यार करती हूँ” विशाल खुश होता है और फिर पूछता है – अगर तुम्हे कोई पैसे बाला लड़का मिल गया तो छोड़ दोगी मुझे” प्रियंका – कभी नहीं, मैं आपके बिना रह ही नहीं सकती” विशाल बेहद खुश था ये सुनकर। 

उसके बाद विशाल भी प्रियंका से शादी करने का मन बना लेता है 2, 3 साल निकल जाते है दोनों को साथ में और फिर शादी की उमर हो जाती है तब विशाल प्रियंका से शादी के लिए कहता है। प्रियंका भी विशाल से शादी करने के लिये अपने घर पर बताती है लेकिन परिवार बाले नहीं मानते है ।

विशाल के बड़े भैया आसानी से मान गए क्योंकि विशाल के पिता नहीं थे तो सभी निर्णय उसके बड़े भाई लेते थे। प्रियंका ने बहुत लड़ाई की विशाल से शादी करने के लिए मगर प्रियंका के परिवार बाले नहीं मान रहे थे। उसके बाद प्रियंका के पिता ने एक लड़का देखा जो अच्छा बुसिनेस् के साथ पैसे बाला था।

इसे भी पढ़े – Short Love Story ; जो होता है अच्छे के लिए होता है?

प्रियंका के पिता ने प्रियंका को लड़का दिखाया और उसे बताया की जो लड़का बो देख रही उसके पास खुद की 2 कार है और बहुत पैसे बाला है। और बो विशाल के पास कुछ नहीं है जब शादी हो जाएगी उससे तो हर चीज़ के लिए तरसोगी। प्रियंका ने फिर सोचा कि विशाल के पास ना ज्यादा पैसे रहते और ना ही बाइक है। और फिर प्रियंका लड़के को देखने जाती है।

लड़का काफी हैंडसम और अच्छा दिखता था विशाल से भी ज्यादा सुन्दर था उसके बाद प्रियंका सोचती है और अपने पापा की बात को मानते हुए हाँ कह देती है। उस वक़्त प्रियंका ने ना ही विशाल के बारे में सोचा और ना ही प्यार के बारे में।

प्रियंका को पैसे और विशाल से अच्छा दिखने बाला लड़का मिल गया था जिसमे वह मगन होके खुश थी। और फिर एक दिन विशाल से प्रियंका ने झूंठ बोलकर कहा – देखो विशाल पापा नहीं मान रहे हमें अलग होना पड़ेगा” प्रियंका के मुँह से ये बात सुनकर विशाल का दिल जैसे टूट गया था सांस रुक सी गयी थी। विशाल की आँखों में आंसू आ गए थे उस दिन विशाल चुप रहा और अंदर ही अंदर घुटता रहा।

प्रियंका ने विशाल को नहीं बताया की उसकी शादी पक्की हो चुकी है और विशाल से अलग होने की बात करने लगी, विशाल ने पूछा – तुम रह लोगी मेरे बिना” विशाल को पता नहीं था कि प्रियंका उसे ऑलरेडी भूल चुकी है और अब किसी अमीर से प्यार करने लगी। प्रियंका ने जबाब देते हुए कहा – धीरे-धीरे भुला लूँगी” विशाल – पहले तो कहती थी कि मर जायेगे तुम्हारे बिना रह नहीं सकते अब क्या हुआ” 

प्रियंका बहाना करते हुए कहती – कोई किसी के बिना नहीं मरता” विशाल रोने लगता है और बोलता है – लेकिन मैं मर जाउगा अगर तुम नहीं मिली तो” प्रियंका विशाल को डाटते हुए कहती है – पागल हो तुम” और फिर प्रियंका सोचती है कि दूरी बनाना ही सही है। और फिर विशाल से दूरी बनाने लगाती है, विशाल प्रियंका से बात करने कि कोशिस करता है लेकिन प्रियंका विशाल के मैसेज और फ़ोन कॉल का जबाब नहीं देती।

रोज़ शाम को विशाल प्रियंका के घर की छत पर देखता है मगर प्रियंका  अब वहां नहीं दिखती। विशाल अपने आप को संभाले रहा और रोज़ प्रियंका से बात करने की कोशिस करता रहा लेकिन प्रियंका अपने मंगेतर से बात करके खुश थी उसने विशाल के बारे में सोचना ही बंद कर दिया था। कई दिन निकल गए 2 महीने निकल गए और विशाल दूध लेने गया।

तो प्रियंका का घर सज रहा था विशाल ने वही एक आदमी से पूछा क्या हो रहा यहाँ तो उसे किसी ने बताया कि शादी है किसी लड़की की, विशाल का दिल घबरा रहा था और विशाल प्रियंका को फ़ोन किये जा रहा था लेकिन प्रियंका विशाल का फ़ोन नहीं उठा रही थी रात भर विशाल परेशान होता रहता है। और प्रियंका की शादी हो जाती है।

तीन महीने बाद -Dhokha Love Story in Hindi

प्रियंका अपने पति के साथ बिलकुल खुश नहीं थी और बात डाइवोर्स तक आ गयी थी इसलिए प्रियंका अपने घर आ जाती है और विशाल को याद करती है और उसे फ़ोन करती है लेकिन विशाल का फ़ोन बंद आता है। प्रियंका शाम को छत पर जाकर विशाल का इंतज़ार करती है लेकिन विशाल नहीं आता, कुछ दिनों तक प्रियंका विशाल का इंतज़ार करती रहती है लेकिन विशाल नहीं आता।

उसके बाद प्रियंका हिम्मत करके विशाल के घर चली जाती है और जब प्रियंका घर के अंदर घुसती है तो सामने विशाल की तस्वीर लगी थी जिसपर एक हार लटका हुआ था, प्रियंका वहां ज़ोर-ज़ोर से रोने लगती है और भाग कर अपने घर आ जाती है। याद करती है विशाल को उसके प्यार को और अपनी गलती को और अब प्रियंका के पास ज़िंदगी भर पछतावा करने के अलाबा कुछ नहीं है।

प्रियंका का डाइवोर्स हो गया और अब प्रियंका विशाल क यादों अपने दिन काट रही है। Dhokha Love Story in Hindi

और भी कहानियां पढ़े –

पहला प्यार अधूरा रहा । Sad Love Story Hindi

प्यार की सजा ज़िंदगी भर Very Sad Love Story Hindi

अधूरी मोहब्बत । Very Sad Love Story in Hindi

धोखेबाज़ से प्यार | Very Sad love Story hindi

My Websites –

TheTopWorld
DeeranLyrics

Follow on – Facebook

Leave a Reply